Darbhanga : बिहार के CM नीतीश कुमार के दरभंगा आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। वहीं आयोजनकर्ता के अलावा दरभंगा के डीएम, SSP ने सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं आयोजनकर्ता पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देने के साथ-साथ उनके जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई।
शहीद सूरज नारायण सिंह के स्मृति सभा में भाग लेने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में शिरकत करेंगे। नीतीश कुमार के आगमन को लेकर एक तरफ जहां आयोजनकर्ता नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को देखते दरभंगा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मूड में है। दरभंगा के डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पूरे दल बल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए और आयोजनकर्ता से भी विचार विमर्श किए।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता आनंद मोहन सिंह ने बताया कि, शहीद सूरज नारायण सिंह की जो भूमिका देश के लिए थी उसके अनुरूप उन्हें सम्मान नहीं मिला। जरूरत है उनके वीरता को आज के समाज के बीच लाने की जरूरत है। ऐसे में शहीद सूरज नारायण सिंह के जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, इसके साथ ही शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देकर उनका सम्मान भी सरकार करें।
दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने बताया कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं मुख्यमंत्री आगमन को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।