Join Us On WhatsApp
BISTRO57

Weather Today : बिहार, यूपी, दिल्ली में सर्दी ने दी दस्तक, जानिए पहाड़ों पर बर्फबारी से कितना बदला मौसम

Winter has knocked in Bihar, UP, Delhi, know how much the we

New Delhi : पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) होने का असर बिहार (Bihar Weather Update) समेत कई राज्यों में पड़ा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (Meteorological Department)  के मुताबिक दिवाली (Diwali), छठ (Chhath) के आसपास बिहार में अच्छी सर्दी पड़ने (cold) की संभावना है। दरभंगा और उसके आस-पड़ोस के रास्ते से दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) की वापसी हुई है। इस वजह से यहां पर दो दिन बारिश होने के पूर्वानुमान हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है। हालांकि, गर्मी में काफी गिरावट आई है। 20 अक्टूबर के बाद यूपी में मौसम (UP Weather) करवट लेगा और ठंड की शुरुआत की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड (Delhi Cold) की दस्तक हो चुकी है। यहां तापमान लगातार गिर रहा है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री है। इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार को दर्ज हुआ था। उस दिन यह 18.6 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। शुक्रवार को 20.3 डिग्री दर्ज किया गया था।


मध्य प्रदेश और राजस्थान के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है। इसके बाद भी यहां बारिश हो रही है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।  


महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के अनुसार मुंबई, पुणे, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, अहमदनगर, पालघर, धुले, नंदूबार, औरंगाबाद, जालना, अमरावती, वर्धा, नागपुर में बारिश होने की काफी संभावना है। कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना है। प्रदेश में सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है। राजस्थान में भी कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां के 21 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर रखा है।


आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। प्रदेश के एसपीएसआर नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, तिरुवरुर और तंजावुर में बारिश की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी हुआ है। 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp