Join Us On WhatsApp

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 7 वर्ष - निष्पक्ष और जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारिता की मिसाल

वेब पत्रकारों के हित की रक्षा के लिए संगठित वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने अपने 7 वर्ष पूरे कर लिए. संस्था ने शुरू से ही वेब पत्रकारों के हित की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और और भारत सरकार के गाइडलाइन्स के अनुसार...

wjai 7 years
वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 7 वर्ष - निष्पक्ष और जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारिता की मिसाल- फोटो : Darsh NEWS

पटना: डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में Web Journalists Association of India (WJAI) ने अपने 7 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी शामिल है। इन सात वर्षों में संगठन से जुड़े किसी भी पोर्टल के खिलाफ न तो किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई और न ही किसी गलत खबर को लेकर कोई आरोप लगा। यह उपलब्धि न केवल संगठन की विश्वसनीयता को दर्शाती है, बल्कि पत्रकारिता के उच्चतम आचार संहिता के पालन का भी प्रमाण है।

डिजिटल मीडिया एथिक्स 2021 और SRB की भूमिका

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाए गए नियमों के तहत डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 लागू किया गया। इस कानून का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिम्मेदार, संतुलित और तथ्यपरक पत्रकारिता सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में बतौर SRB (Self-Regulatory Body) “वेब जर्नलिस्ट स्टैंडर्ड अथॉरिटी” को अधिकृत किया गया, जो WJAI के अंतर्गत संचालित है। मंत्रालय के निर्देशानुसार भारत में संचालित सभी न्यूज़ वेबसाइटों को SRB के अंतर्गत कार्य करने का प्रावधान किया गया। WJAI की SRB से देश के अनेक पोर्टल जुड़े और समय-समय पर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें     -      मुखिया बनी मिशाल, महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही दिखाई आत्मनिर्भरता की राह...

कैसे काम करता है SRB?

SRB व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत न्यूज़ पोर्टल को अपनी वेबसाइट पर Grievance Redressal हेतु संपर्क नंबर और ईमेल आईडी जारी करना अनिवार्य है। यदि किसी प्रकाशित खबर पर शिकायत प्राप्त होती है, तो पहले स्तर पर शिकायतकर्ता और प्रकाशक के बीच सत्यता की जांच और समाधान का प्रयास किया जाता है। यदि किसी पक्ष को संतोषजनक समाधान नहीं मिलता, तो मामला SRB के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। मंत्रालय द्वारा नामित SRB सदस्य मामले की निष्पक्ष जांच कर सुनवाई करते हैं और आवश्यक निर्णय लेते हैं। यदि यहाँ भी कोई समाधान नहीं निकलता है तो शिकायतकर्ता मंत्रालय जाने को स्वतंत्र होगा। यह व्यवस्था पारदर्शिता, जवाबदेही और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने में सहायक है। 

7 वर्षों में शून्य शिकायत- संगठन के लिए गर्व का क्षण

यह संगठन के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि 7 वर्षों के बाद भी किसी भी सदस्य पोर्टल के खिलाफ खबर को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि WJAI से जुड़े सभी पत्रकार और संपादक सत्य, संतुलन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

हमेशा तथ्य आधारित और संतुलित पत्रकारिता को दी प्राथमिकता

WJAI के अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि सात वर्षों तक बिना किसी शिकायत के कार्य करना हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और नैतिक मूल्यों का परिणाम है। हमने हमेशा तथ्य आधारित और संतुलित पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है। आने वाले समय में भी हम डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें     -      खेलेंगी बेटियां, तभी तो खिलेंगी बेटियां, बिहार की ट्रॉफी लेकर आएँगी बिहार तो BCA करेगा...

SRB की सक्रिय भूमिका ने पारदर्शिता को किया मजबूत

महासचिव अमित रंजन ने कहा कि डिजिटल मीडिया एथिक्स 2021 के तहत SRB की सक्रिय भूमिका ने पारदर्शिता को मजबूत किया है। हमारे सभी सदस्य पोर्टल नियमों और आचार संहिता का सख्ती से पालन करते हैं। यही कारण है कि आज तक किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है।

WJAI का उद्देश्य केवल डिजिटल पत्रकारों को सम्मान

महासचिव मधुप मणि पिक्कू ने कहा कि “WJAI का उद्देश्य केवल डिजिटल पत्रकारों को सम्मान या उनके अधिकार के लिए खड़ा होना नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। सात वर्षों की यह उपलब्धि हमारे सदस्यों की निष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम आगे भी पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए जनविश्वास को मजबूत करेंगे।”

SRB से कैसे जुड़ें

भारत से संचालित कोई भी न्यूज़ पोर्टल यदि भारत सरकार के मीडिया एथिक्स का पालन करते हैं तो उन्हें किसी भी अधिकृत SRB से जुड़कर पत्रकारिता के उच्च मानकों का पालन करना होगा। इसके लिए उन्हें वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के वेबसाइट https://wjai.in/ पर जाकर संपर्क नंबर से या मेल आईडी से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -      बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए सामने आया बड़ा अपडेट, BPSC ने जारी किया...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp