पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवक युवती के पास से भारी मात्रा में नकद बरामद किया है। नकद की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। इसके साथ ही पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है जबकि युवक और युवती से पूछताछ जारी है। पूछताछ में युवक और युवती ने अपने निजी काम के लिए रूपये ले जाने की बात कही है।
मामले को लेकर एसडीपीओ-2 लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को राजधानी पटना के दीघा TOP क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु के समीप अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक स्कूटी सवार युवक और युवती को जब जांच के लिए रोका गया तो उनके पास सूटकेस से भारी मात्रा में नकद बरामद की गई। कुल नकद 12 लाख एक सौ रूपये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि ये रकम उनके ही हैं और वे लोग अपने निजी काम से लेकर पटना जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - NEET छात्रा मौत मामले में पूरी हो गई SIT की जांच? तत्कालीन थानाध्यक्ष से हुई घंटों पूछताछ...
एसडीपीओ-2 लॉ एंड ऑर्डर दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पहले सरकारी नौकरी में था जो कि उसने छोड़ दी है और अब अपना कोई काम कर रहा है। वह फोटोग्राफी से संबंधित कोई अपना व्यवसाय करता है और उसी सिलसिले में वह रूपये लेकर पटना आ रहा था जिसे पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ा है। फिलहाल मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - पति ने कर ली साली से शादी तो आहत पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, 6 वर्ष की मासूम के साथ...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट