Join Us On WhatsApp

सवाल पूछने पर भड़क गए CO ने युवती को मारा थप्पड़, फिर तो महिलाओं ने भी...

पूर्णिया में एक विवाद को सुलझाने गए एक सीओ ने विवाद के दौरान एक महिला को थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा वहीं CO ने अपने ऊपर लगे आरोप से इंकार कर दिया. CO के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

CO ne mahila ko mara thappad
सवाल पूछने पर भड़क गए CO ने युवती को मारा थप्पड़, फिर तो महिलाओं ने भी...- फोटो : Darsh News

पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक विवाद को सुलझाने गए अंचलाधिकारी ने एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं अंचलाधिकारी ने युवती को धक्का भी मारा जिसके बाद वहां मौजूद महिलाएं और अन्य लोग आक्रोशित हो गए घेर कर सीओ साहेब की भी पिटाई कर दी। हालांकि इसके बाद सीओ ने अपने ऊपर लगे आरोप से इंकार किया और कहा कि महिलाएं जबरन उनके सामने मोबाइल कैमरा लगा रही थी जिससे बचने के लिए उन्होंने सिर्फ कैमरा हटाया था।

क्या है मामला

दरअसल पूर्णिया के महिला कॉलेज परिसर में स्थानीय लोगों के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में बुधवार की सुबह पूर्णिया पूर्वी के सीओ संजीव सिंह पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर में बाउंड्री करवाने पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल चंद्र राय के परिवार की महिलाओं ने सीओ से सवाल करना शुरू कर दिया कि जब आधिकारिक रिकॉर्ड में यह नाला और रास्ता है तो फिर किस कानून के तहत इस घेरा जा रहा है। इसी विवाद में वहां कहासुनी की स्थिति बन गई थी। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद सदस्य की बेटी वीडियो बना रही थी जिसे सीओ संजीव सिंह ने थप्पड़ मार दिया और धक्का भी दिया। यह पूरा वाकया वहां खड़े किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें     -    रील नहीं रियल: एक दिन के लिए किशोरी को बनाया जायेगा मुखिया जो लेंगी कई फैसले भी...

महिला सुरक्षा पर उठ रहा सवाल

मामले को लेकर युवती ने बताया कि इस जमीन पर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर पहले आधिकारिक रूप से आदेश जारी किया गया था कि यह नाला है और आम रास्ता है जो किसी के मालिकाना हक़ में नहीं जायेगा और यह सार्वजनिक रहेगा। अचानक सुबह में पुलिस बल के साथ सीओ पहुंचे और वहां बाउंड्री बनवाने लगे जिसके बाद हमलोगों ने उनसे सवाल किया कि एक तरफ आप इसे सार्वजनिक बताते हैं दूसरी तरफ किसी एक खास पक्ष के समर्थन में घेरने की कवायद में जुटे हैं यह कैसे। इस दौरान हमने उनसे बात करते हुए वीडियो बनाने की कोशिश की और तभी महिला पुलिसकर्मी होने के बावजूद पुरुष अधिकारी सीओ संजीव सिंह ने मुझे थप्पड़ मार दिया और धक्का दिया जिससे मुझे चोट भी लगी है। 

महिलाओं ने कहा कि जब एक जिम्मेवार अधिकारी इस तरह से महिलाओं को थप्पड़ मारे, धक्का दे और धमकी तो फिर आम लोगों से महिला की सुरक्षा की बात ही बेमानी लगती है। हमारे पास इस पूरे वाकये का वीडियो मौजूद है जिसके आधार पर मैं वरीय अधिकारियों से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

पढ़े लिखे हैं हम, CO ने आरोप को ख़ारिज किया

वहीं इस मामले में जब सीओ संजीव सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने थप्पड़ मारने के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि हमलोग एसडीओ के आदेश के अनुसार बाउंड्री करवाने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने हमारे साथ बदसुलूकी की और धक्कामुक्की की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में हमलोग अपने वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट देंगे और उसके आधार पर जो भी निर्देश आएगा आगे किया जायेगा। सीओ ने महिला को थप्पड़ मारने और धक्का देने के आरोप पर कहा कि हमलोग पढ़े लिखे है और हमें पता है कि महिलाओं के साथ किस तरह का बर्ताव करना चाहिए। हम ऐसा नहीं कर सकते हैं और यह आरोप निराधार है।

यह भी पढ़ें     -    मिथिला का मखाना हुआ ग्लोबल, पूर्णिया से दुबई के लिए किया गया रवाना...

पूर्णिया से रोहित की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp