Join Us On WhatsApp

भूमि विवाद में गोलीबारी, सूचना पर पहुंची पुलिस तो हथियारों का जखीरा देख चौंक गई...

भूमि विवाद में गोलीबारी, सूचना पर पहुंची पुलिस तो हथियारों का जखीरा देख चौंक गई...

bhari matra me hathiyar jabt
भूमि विवाद में गोलीबारी, सूचना पर पहुंची पुलिस तो हथियारों का जखीरा देख चौंक गई...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना की पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की सूचना पर पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कारतूस नागालैंड से लाया है। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि केवड़ा ओपी पुलिस को सूचना मिली कि गंजपुर जलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक पक्ष ने गोलीबारी की है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने अनिकेत कुमार उर्फ़ नीतीश कुमार के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बारूद बरामद किया। पुलिस ने उसके पास से 341 राउंड जिंदा कारतूस बरामद की है।

यह भी पढ़ें     -      T-20 विश्वकप: भारत ने अपने पहले मुकाबले में USA को दिया का लक्ष्य, शुरुआत में लगी विकेट की झड़ी...

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी राइफल, एक देशी कार्बाइन, 1 पिस्टल, 3 मैग्जीन, 2 वाकी-टाकी, 4 पिस्टल कवर, खाली कारतूस का पांच डिब्बा और 341 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने खाली डब्बों के गोलियों का उपयोग हर्ष फायरिंग में किया है। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने कारतूस नागालैंड से लाया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें     -      T-20 वर्ल्ड कप में पहले दिन USA के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया, टॉस के बाद...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp