ICC टी-20 विश्वकप का आगाज शनिवार को हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन ग्रुप A में भारत का मुकाबला USA के साथ है और अब यह भी शुरू हो चुका है। भारत - USA के बीच टी-20 विश्वकप मैच में USA ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी का निर्णय लिया। टॉस से पहले ओपनिंग सेरमनी में म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा ने परफॉर्म किया और फिर टॉस किया गया।
इसके बाद ICC के चेयरमैन जय शाह और टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना विश्वविजेता का ख़िताब बचाने के लिए मैदान में उतरी है। बता दें कि अब तक विश्वकप के इतिहास में कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है। भारत की टीम में संजू सैमसन की जगह पर इशान किशन को प्लेयिंग 11 में शामिल किया गया है जो कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हैं और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है।
यह भी पढ़ें - टी-20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पर बड़ा अपडेट, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की पहल पर...
दोनों टीमों की प्लेयिंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती
USA- सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर
यह भी पढ़ें - नगर निगम से मुआवजा घर के पुनर्निर्माण का और शुरू कर दिया..., प्रशासन ने पूरा घर ही गिरा दिया...