टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से शुरुआत हुई जिसमें हारते हारते हुए पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज की। ICC टी-20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान मैच पर लगा ग्रहण अब छंटता हुआ दिख रहा है। आगामी 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में पूर्व निर्धारित भारत पाकिस्तान मैच पर पिछले कुछ दिनों से PCB के रवैये के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब इस असमंजस की स्थिति खत्म ओता दिख रहा है और कहा जा रहा है कि टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा जिससे फैन्स में ख़ुशी का माहौल है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट के फैसले से अब यू-टर्न ले सकता है।
दरअसल खबर मिल रही है कि श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ईमेल लिख कर भारत पाकिस्तान मैच नहीं होने से भारी आर्थिक हानि की बात कही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने ईमेल में लिखा है कि अगर पाकिस्तान भारत के विरुद्ध नहीं खेलता है तो मेजबान को भारी आर्थिक क्षति होगी इसलिए उन्हें पाकिस्तान से मदद की जरूरत है। अब माना जा रहा है कि श्रीलंका और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आपस में अच्छा रिश्ता है जिसके बाद अब पाकिस्तान अपने फैसले से पलट सकता है। खबर यह भी है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से बात की है जिसके बाद उन्होंने कहा है कि हम इस मामले में सरकार से बात करेंगे।
यह भी पढ़ें - U-19 टी-20 विश्वकप में भारत की टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया...
बता दें कि भारत पाकिस्तान मैच से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की अच्छी कमाई होगी साथ ही ब्रॉडकास्टर्स का भी मुनाफा होगा। लेकिन अगर यह मैच नहीं होता है तो फिर आयोजक के साथ ही ब्रॉडकास्टर्स का भारी नुकसान हो सकता है। क्रिकेट फैन्स की मानें तो विश्वकप में उन्हें हमेशा भारत पाकिस्तान मुकाबला का इंतजार रहता है।
बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के समर्थन में पाकिस्तान ने पहलेविश्वकप में खेलने से ही मना कर दिया था लेकिन बाद में ICC की सख्त चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने विश्वकप खेलने का एलान तो किया लेकिन भारत खेलने से मना कर दिया। बता दें कि IPL के लिए कोलकाता की टीम से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाये जाने के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला दे कर भारत में मैच खेलने से मना कर दिया। ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह अपनी जिद पर अड़ा रहा तो फिर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने भी विश्वकप नहीं खेलने का मन बनाया था लेकिन फिर ICC की चेतावनी के बाद अब टूर्नामेंट में खेलेगा लेकिन भारत के साथ खेलने से इंकार कर रहा है।
यह भी पढ़ें - अंडर 19 विश्वकप में सूर्यवंशी ने दिखाया अपना वैभव, CM और BCA अध्यक्ष ने दी बधाई...