Join Us On WhatsApp

राज्य ही नहीं, देश ने पहचाना साहस—बिहार पुलिस के 22 जांबाज़ सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बिहार पुलिस के 22 पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी बहादुरी, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रीय पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है।

bihar police honored
राज्य ही नहीं, देश ने पहचाना साहस—बिहार पुलिस के 22 जांबाज़ सम्मानित- फोटो : Darsh News

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बिहार पुलिस के लिए यह दिन गौरव और सम्मान से भरा रहा। इस मौके पर बिहार पुलिस के कुल 22 पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी बहादुरी, उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार पुलिस की मेहनत, साहस और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस वर्ष 03 पदाधिकारियों को Police Medal for Gallantry, 02 पदाधिकारियों को President’s Police Medal for Distinguished Service और 17 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को Police Medal for Meritorious Service प्रदान किया गया।

Police Medal for Gallantry

बहादुरी के लिए दिए जाने वाले इस पदक से उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2002 में छपरा मंडल कारा में हुए भीषण जेल विद्रोह के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया था। सम्मानित अधिकारियों में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सारण श्री कुन्दन कृष्णन (वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, अभियान), तत्कालीन पु०अ०नि० श्री अर्जुन लाल और तत्कालीन सिपाही श्री जितेन्द्र सिंह शामिल हैं।



28 मार्च 2002 को छपरा मंडल कारा में कैदियों ने स्थानांतरण आदेश के विरोध में विद्रोह कर दिया था। कैदियों ने हथियार और विस्फोटक इकट्ठा कर जेल और उसके बाहर नियंत्रण स्थापित कर लिया था। लगभग दो दिनों तक जेल उपद्रवियों के कब्जे में रही। 30 मार्च 2002 को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान श्री कुन्दन कृष्णन के नेतृत्व में पुलिस बल ने कठिन और खतरनाक परिस्थितियों में साहसपूर्वक कार्रवाई की। करीब 3–4 घंटे चले इस अभियान में आंसू गैस और अन्य साधनों का उपयोग कर स्थिति को काबू में किया गया। इस कार्रवाई में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, लेकिन हजारों कैदियों को भागने से रोका गया।

President’s Police Medal for Distinguished Service

उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक श्री उमेश लाल रजक और पुलिस अवर निरीक्षक श्री नवरत्न कुमार को यह सम्मान प्रदान किया गया।

 Police Medal for Meritorious Service

सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को यह पदक मिला। इनमें अपराध अनुसंधान विभाग, मानवाधिकार, निगरानी शाखा सहित विभिन्न इकाइयों में कार्यरत आईजी, डीआईजी, डीएसपी, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार और सिपाही शामिल हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला है।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp