Join Us On WhatsApp

अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम? ठंड से मिलेगी मुक्ति या अभी और...

बिहार में फरवरी के प्रवेश के साथ ही ठण्ड में कमी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे के मौसम की स्थिति और अगले 4 दिनों तक के लिए मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है. इसके तहत अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में...

bihar weather update
अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम? ठंड से मिलेगी मुक्ति या अभी और...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: जैसे जैसे फरवरी का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे ही धूप में गर्मी और ठंड में कमी देखने को मिल रहा है। लेकिन बीच बीच में ठंड अपना अहसास लोगों को करवा रही है जिसके बाद लोगों को सतर्क तो होना पड़ ही रहा है लोग अपने कंबल वापस रखने का विचार त्याग देते हैं। एक बार फिर बिहार में मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों में सुबह और देर शाम सर्द हवाएं अपना अहसास करवाएंगी जबकि दोपहर में धूप की गर्मी का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें   -     T-20 वर्ल्ड कप में पहले दिन USA के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया, टॉस के बाद...

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले दो से चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि अगले 3-4 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें   -     जहां कहा गया ‘ये पुरुषों का काम है’, वहीं 6 महिलाएं लिखेंगी नई कहानी, इस दिन से संभालेंगी राजधानी की...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp