Join Us On WhatsApp

कुख्यात छोटे सरकार हत्याकांड में 9वां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर...

कुख्यात छोटे सरकार हत्याकांड में 9वां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर...

chote sarkar htyakand ka aropi girftar
कुख्यात छोटे सरकार हत्याकांड में 9वां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बीते दिनों राजधानी पटना के दानापुर कोर्ट में वर्ष 2023 दिसंबर महीने में विचाराधीन एक कुख्यात की हत्या मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में पहले ही 8 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जानकारी पटना सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने दी।

सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 15 दिसम्बर 2023 को कोर्ट में सुनवाई के लिए आये एक काराधीन कैदी छोटे सरकार की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मृतक कुख्यात के विरुद्ध कई मामले दर्ज थे और उसे पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में 9वें आरोपी रंधीर सिंह को DIU की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह इलाके में कुख्यात है। इसके ऊपर नौबतपुर समेत कई अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें      -      कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, बोर्ड ने छात्रों के लिए किया गाइडलाइन्स....

सिटी एसपी ने बताया कि छोटे सरकार हत्या मामले में अब तक 8 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और गिरफ्तार कुख्यात 9वां आरोपी है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड माणिक गैंग और पांडव गैंग के बीच एक गैंगवार था। कुख्यात रंधीर माणिक गैंग से संबंध रखते हुए इस हत्याकांड में एक लाइनर की भूमिका निभाई थी। इसने मामले में शूटर को हथियार भी मुहैया कराई थी। बर्चस्व की लड़ाई में इन लोगों ने उसकी हत्या की थी। फिलहाल मामले के चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें      -      प्रेमी शादी तोड़ने का बना रहा था दबाव तो युवती ने रच डाली हत्या की साजिश, गलती से शूटर ने किसी और को बना लिया निशाना...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp