Join Us On WhatsApp

कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, बोर्ड ने छात्रों के लिए किया गाइडलाइन्स....

कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, बोर्ड ने छात्रों के लिए किया गाइडलाइन्स....

inter pariksha
कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, बोर्ड ने छात्रों के लिए किया गाइडलाइन्स....- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार के इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कल से महापरिक्षा शुरू होने जा रही है। इंटरमीडिएट की परीक्षा की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार से शुरू हो कर आगामी 13 फरवरी तक चलने वाली यह परीक्षा राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। सभी जिलों में कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं जहां 13 लाख 17 हजार 846 छात्र शामिल होंगे जिसमें पटना में 73 हजार 963 छात्र कुल 84 परीक्षा केन्द्रों पर शामिल होंगे।

इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बिहार परीक्षा समिति ने छात्रों के लिए कई गाइडलाइन्स जारी किये हैं जिसका सख्ती से पालन किया जाना है। सभी परीक्षार्थियों को यूनिक आईडी जारी किया गया है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। इसके साथ ही राजधानी पटना में परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की निगरानी और सूचना के लिए बोर्ड ने एक हेल्पलाइन नंबर 0612-2232257 तथा 0612-2232227 जारी किया है जिस पर फोन कर सूचना दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें       -      BCCI सीनियर महिला वन डे टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम घोषित, प्रगति होंगी कप्तान जबकि...

परिस्खा के लिए कुल 10 सेट में प्रश्न पत्र तैयार किया गया है। परीक्षा के दौरान केन्द्रों के 200 मीटर के क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दिया गया है साथ ही छात्रों के अलावा किसी अन्य अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा जबकि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले मुख्य गेट बंद कर दिया जायेगा। इसके बाद किसी भी सूरत में छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा। इस दौरान अगर कोई छात्र किसी तरह जबरन केन्द्रों में प्रवेश की कोशिश करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध आपराधिक मामले का मुकदमा किया जा सकता है जबकि ऐसे छात्रों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश देने वाले संबंधित कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।


बोर्ड के निर्देश के अनुसार मोबाइल, कलकुलेटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान व चीट पुर्जा ले जाने वाले परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस केंद्र पर पांच सौ परीक्षार्थी हैं, वहां एक, एक हजार तक परीक्षार्थी वाले केंद्र पर दो तथा उससे अधिक परीक्षार्थी वाले केंद्र पर तीन स्टैटिक दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। उनके साथ पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीसीटीवी को पूरी तरह से क्रियाशील रखने व गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षार्थियों को बैठने के पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थियों का दो लेयर में फ्रिस्किंग होगा। प्रथम लेयर में मुख्य गेट पर एवं दूसरे लेयर में परीक्षा कक्ष के अंदर। द्वितीय लेयर की फ्रिस्किंग के लिए प्रत्येक 25 छात्र पर एक वीक्षक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें       -      केंद्रीय बजट पर CM नीतीश ने दी अपनी प्रतिक्रिया, PM मोदी और वित्त मंत्री को...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp