जम्मू: चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है और इस बीच वैष्णो देवी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। इस बीच कटड़ा में बारिश का सिलसिला बिह लगातार जारी है जिसकी वजह से ठण्ड का भी प्रकोप बढ़ा है। शनिवार को कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। शनिवार की शाम 4 बजे से कटड़ा में स्थित सभी यात्रा पंजीकरण केंद्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले करीब 41 हजार श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था।

यह भी पढ़ें    -   खतरा अभी टला नहीं है, राज्य में फिर कहर बरपा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने...

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात किये गए हैं और हर महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन रात दस बजे तक साढ़े 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किये और मत्था टेका। 9 दिवसीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन बढती ही जा रही है। कटड़ा में हो रही बारिश और मौसम में बढ़ रही ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का हौसला कम होने का नाम नहीं ले रहा और लोग जय माता दी के नारों के साथ भवन तक पहुंच रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें    -   निशांत कुमार ने पार्टी प्रवक्ताओं के साथ की बैठक, आगामी रणनीतियों पर भी हुई चर्चा...