Join Us On WhatsApp

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी लेने के बाद...

राजधानी पटना में स्थित सिविल कोर्ट को एक अब्र फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने ईमेल भेज कर 3 RDX IED रखे गये हैं जो कि फटेंगे. सिविल कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस छानबीन में जुट गई...

civil court ko udane ki dhamki
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी लेने के बाद...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में स्थित सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिये सिविल कोर्ट परिसर में बम रखे जाने और उसके ब्लास्ट होने की बात कही गई जिसके बाद आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बम स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। हालांकि पुलिस की तलाशी में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई लेकिन इस धमकी के बाद जज समेत वकील और आमलोगों में दहशत का माहौल हो गया।

सिविल कोर्ट प्रशासन को सोमवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कोर्ट परिसर में तीन आरडीएक्स आईईडी विस्फोट किये जाने की बात कही गई थी। एक अधिवक्ता के ईमेल पर प्राप्त ईमेल के बाद बार एसोसिएशन को तत्काल सूचना दे कर परिसर खाली करवाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेसियाँ मौके पर पहुंची और कोर्ट के सभी भवनों, और चैम्बरों की गहन तलाशी ली। इस दौरान सुरक्षा कारणों से आम लोगों और वकीलों को अंदर जाने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें    -      तेज प्रताप का बड़ा खुलासा: अनुष्का से कोई संबंध नहीं, बच्चे से रिश्ता नकारा, कहा - मुझे फंसाया जा रहा है!

मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी गई है। बम से सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले ने खुद को अरुण कुमार बताया जिसने अपने ईमेल में लिखा है कि तमिलनाडू के कांस्टेबल को गंदे कपडे और बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसलिए पूर्व Q के सदस्यों ने पाकिस्तान के ISI के साथ मिल कर आवाज उठाने का निर्णय लिया है और अपनी बात लोगों तक पहुँचाने के लिए आपके कोर्ट परिसर को निशाने पर लिया है। हमने पहले ही 3 RDX IED कोर्ट परिसर में रख दिए हैं जो कि लंच के समय फटेंगे। अगर बम खुद बखुद नहीं फटे तो हमारे सदस्य अंदर जायेंगे और वकीलों के साथ खुद को उड़ा लेंगे।

पटना सिविल कोर्ट परिसर में बम विस्फोट की सूचना पर वकीलों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में परिसर को खाली कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर पीरबहोर थाना की पुलिस के साथ ही बम स्क्वाड समेत अन्य सुरक्षा एजेंसी और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। हालांकि सिविल कोर्ट की तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई।

यह भी पढ़ें    -      BPSC TRE-4 गायब, सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी! क्या सरकार टाल रही है बड़ी भर्ती?

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp