पटना: राजधानी पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक दुकान से नाटकीय अंदाज में पुलिस ने कम्बल से दो देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान एक नाबालिग को पकड़ा है साथ ही दो अन्य को भी गिरफ्तार किया है। मामले के बाद गिरफ्तार व्यक्ति के परिजनों ने साजिश करार दिया और कहा कि यह सब बस फंसाने के लिए किया जा रहा है, वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि कदमकुआं थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाकरगंज इलाके में अवैध शराब कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक नाबालिग की जांच की तो उसके पास से 5-6 बोतल शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए नाबालिग की निशानदेही पर एक दुकान में भी छापेमारी की और इस दौरान वहां कंबल में लपेट कर रखा गया दो हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने हथियार बरामदगी के बाद दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें - 200 छात्रों के लिए मात्र एक किलो दाल, आधा किलो धनिया में 4 दिन बनती है सब्जी, सीतामढ़ी में ग्रामीणों ने....
वहीं उसके परिजनों ने साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। गिरफ्तार दुकानदार के परिजनों ने बताया कि हमलोग अपने दुकान से कमाते खाते हैं, हमें कुछ भी गैरकानूनी काम करने की जरूरत ही नहीं है। अचानक पुलिस किसी की निशानदेही पर हमारे दुकान में घुसी और एक कंबल से हथियार निकाल कर गिरफ्तार कर ली जबकि हमें पता ही नहीं है कि दुकान में यह हथियार कहां से आये क्योंकि हमने नहीं रखा। दुकान में हथियार बरामदगी और दुकानदार के परिजनों के द्वारा लगाये जा रहे आरोपों की आसपास के इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि फ़िलहाल पुलिस इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ी है तो दुकानदार को भी गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - CM की तारीफ सम्राट पर तंज, UGC और नीट छात्रा मामले में बोलते हुए तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी को भी धो दिया...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट