गयाजी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत शनिवार को गया जी पहुंचे। गया जी में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गया जी दौरे के दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की तो दूसरी तरफ माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव का भी दौरा किया। उन्होंने दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें - अपराधी चले जाएँ नेपाल की तराई में या जाना पड़ सकता है कहीं और, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को फिर...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे सबसे पहले गया जी पहुँचने के बाद विष्णुपद मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव का दौरा कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया ने जब निशांत से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि गया जी एक धार्मिक नगरी है। इसलिए मैं यहां पूजा अर्चना करने और आशीर्वाद लेने आया हूँ। इस दौरान जदयू में आने के सवाल को निशांत कुमार टाल दिया और आगे बढ़ गये। निशांत के आगमन के दौरान जदयू के जिला के नेता और कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा।
बता दें कि बीते लंबे समय से निशांत कुमार के पॉलिटिकल एंट्री की मांग पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और सीएम के करीबी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी स्वीकार किया है कि निशांत को अब पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री और उनके बेटे की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें - बिहार को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, खोले जायेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय...
गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट