Join Us On WhatsApp

कल राज्य के इन जिलों में मौसम रहेगा शुष्क, इस दिन हो सकती है बारिश...

कल राज्य के इन जिलों में मौसम रहेगा शुष्क, इस दिन हो सकती है बारिश...

kaisa hoga bihar ka mausam
कल राज्य के इन जिलों में मौसम रहेगा शुष्क, इस दिन हो सकती है बारिश...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में भीषण ठंड के बाद मौसम ने थोड़ी करवट बदली है। रविवार को भी राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है। अधिकतर जगहों पर रविवार को सुबह और रात धुंध  छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बेतिया, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले के लिए अलर्ट जारी किया है जहां रविवार को मौसम की मार लोगों को झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी माध्यम स्तर का कोहरा छाया रह  सकता है।

यह भी पढ़ें     -       पटना के तारामंडल से बैठ आकाशगंगा की सैर! नया जाइंट टेलिस्कोप बताएगा...

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य में सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतर हिस्सों में पारा 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम दृश्यता भागलपुर में महज 50 मीटर रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने की आशंका है। पहला विक्षोभ 2 फरवरी को आएगा जबकि दूसरा विक्षोभ 5 फरवरी को, जिसका असर उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के कुछ क्षेत्रों में भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के बक्सर, कैमूर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में छिटपुट बारिश हो सकती है। 

यह भी पढ़ें     -       भारत पर्व में बिहार की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शकों ने सराहा


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp