शेखपुरा: बिहार में बुधवार को बिहार पुलिस में दारोगा भर्ती आयोजित किया गया था जिसमें शेखपुरा में एक मुन्ना भाई समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोचा है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात है कि इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड एक महिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा पुलिस ने बताया कि परीक्षा दे रहे एक सख्श पर कुछ संदेह हुई जिसके बाद छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा है। पुलिस ने इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी नालंदा के नुरसराय थाना क्षेत्र निवासी कुंदन के बदले परीक्षा दे रहा था। उसने दूसरे के बदले परीक्षा देने में मदद करने वाले तीन अन्य लोगों की भी जानकारी दी जिसे पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपियों में महिला भी शामिल है जो गिरोह की मास्टरमाइंड बताई जा रही है। महिला ने अपनी पहचान बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ले की सोनल कुमारी के रूप में की गई। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह दारोगा भर्ती परीक्षा के अलावे अन्य परीक्षाओं में भी सेटिंग कर रहा था।
यह भी पढ़ें - मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इस मामले में कर दिया बरी...
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मास्टरमाइंड महिला ने आरोपी को 30 हजार रूपये देने का वादा किया था, इसके अलावे आने जाने और अन्य खर्च भी तय थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पकडे जाने के बाद परीक्षा केंद्र पर मुन्ना भाई ने पुलिस को चकमा दे कर भागने की भी कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें - पटना में सुबह सुबह हुई ठांय-ठांय, पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर....