पटना: बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां बीते दिनों नीट छात्रा की मौत मामले में हॉस्टल का एक सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। फूटेज में हॉस्टल की छात्राओं में अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है जबकि वीडियो में एक युवक भी दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फूटेज में सुना भी जा रहा है कि वहां रहने वाली अन्य छात्राएं दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दे रही है साथ कमरे के दरवाजे में भी जोरदार धक्का दे रही हैं। करीब 10 मिनट तक छात्राओं ने आवाज देने और धक्का देने के बाद किसी तरह कमरे को खोला और फिर बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।
सीसीटीवी फूटेज में साफ साफ साफ दिखाई दे रहा है कि करीब आधा दर्जन युवती छात्रा के कमरे के दरवाजे को खटखटा रही हैं और आवाज दे रही हैं। इस दौरान छात्राओं में अफरातफरी का माहौल है साथ ही युवतियां चर्चा भी कर रही हैं कि इतने देर में तो यह जग जाती और दरवाजा खोल देती लेकिन आखिर क्या बात है कि दरवाजा नहीं खोल रही है। युवतियां धीरे धीरे आशंकित होते हुए आवाज जोर जोर से लगाने लगती हैं और दरवाजा काफी जोर से खटखटाती हैं फिर भी अंदर से दरवाजा नहीं खुलता है। बाद में एक युवती ने स्टूल लगा कर ऊपर से झाँका और किसी तरह से कमरे को खोला।
यह भी पढ़ें - विकसित भारत 2047 की नींव है केंद्रीय बजट, बिहार के उद्यमियों ने कहा 'कुछ खास...'
दरवाजा खुलने पर नीट की छात्रा बेहोशी की हालत में मिली जिसके बाद एक युवक ने उसे गोद में उठाया और बाहर की तरफ निकला। उसके पीछे अन्य युवतियां भी दौड़ती हुई बाहर की तरफ निकलती हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। दरवाजा खुलवाने की कोशिश करते वक्त युवतियां आपस में चर्चा कर रही हैं कि सुबह से ही इसने अपना दरवाजा नहीं खोला है। इतनी देर तक यह अंदर नहीं रहती थी।
बता दें कि छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने नींद की गोली का ओवरडोज़ बताया था जबकि छात्रा के परिजनों ने उसके साथ हैवानियत की बात कही थी। इस मामले में शुरुआती जांच में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध कही जा रही है। पुलिस ने भी शुरुआती दौर में अपस्ताल के रिपोर्ट को ही आधार मान कर जांच की और मीडिया में भी बयान दिया। छात्रा की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ हैवानियत की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने SIT गठित की। अब मामले में कई नए मोड़ सामने आने के बाद अब जांच CBI को हैण्ड ओवर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - किसानों और युवाओं के लिए केंद्रीय बजट में बड़ी बातें, इनकम टैक्स स्लैब में भी...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट