darsh news

2 बाइक की टक्कर में तीन की मौत दो की हालत गंभीर, दोनों बाइक के उड़ गए परखच्चे...

2 bike ki takkar me 3 ki maut

सुपौल: सुपौल में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सुपौल के किसनपुर थाना क्षेत्र के नेमनमा चौक के समीप NH 327E की है जहां तेज रफ़्तार दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई।

यह भी पढ़ें   -   नीट छात्रा मौत मामले में CBI ने रजिस्टर किया केस तो बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सहरसा मेयर के मामले में कहा...

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुँचाया जहां दो अन्य का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी युवक 18 से 25 वर्ष के हैं। घटना के वक्त एक बाइक पर तीन युवक सवार थे जबकि दूसरे पर 2 युवक सवार थे। दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई वहीं पूरे मामले को लेकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

यह भी पढ़ें   -   छात्रवृति योजनाओं का छात्र कैसे उठायें आसानी से लाभ, NMMSS के विशेषज्ञ बतायेंगे संवाद में...

सुपौल से अमरेश कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr