darsh news

बस नहीं 5स्टार होटल है यह तो, बिहार की सड़क पर लग्जरी आनंद ले सकते हैं आप भी...

2 caravan to bihar

पटना: बिहार में पर्यटक अब लग्जरी सुविधाओं से लैस बस में दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को पटना के दरोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज भवन परिसर से दो नए कैरावैन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि विभाग की तरफ से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वकांक्षी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम इन दोनों बसों को लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपये में खरीदा है। प्रत्येक कैरावैन में कुल 8 लोगों के बैठने की क्षमता है और 4 स्लीपर बेड मौजूद हैं, जो दो परिवारों के आरामदायक सफर के लिए पर्याप्त है।

बस नहीं 5 स्टार होटल

मौके पर उपस्थित पर्यटन सचिव निलेश देवरे ने बताया कि इस नए कैरावैन को भारत बेंज कंपनी की चेसिस पर बनवाया गया है। प्रत्येक में चार 360 डिग्री रिवॉल्वींग चेयर एवं एक सोफा मौजूद है। कैरावैन में बाथरूम, किचन, टीवी एवं कैम्पिंग के लिए एक जेनसेट और कैनोपी भी है। इसके अलावा चारों स्लीपर बेड पर रिडिंग, लाईट टीवी की भी व्यवस्था है। सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ एसओएस बटन भी उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें     -      NEET छात्रा मौत मामले में आ गई FSL की जांच रिपोर्ट, एक बार फिर पुलिस की थ्योरी हुई फेल...

बाथरूम और बेड संग बिहार दर्शन

इस मौके पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने बताया कि पर्यटक कैरावैन बस को 75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से न्यूनतम 250 किलोमीटर तक बुक कर सकेंगे। इसमें 5 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय होगा। इस बस से देशी-विदेशी पर्यटक बिहार समेत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का परिभ्रमण आरामदायक अनुभूति के साथ कर सकेंगे। पर्यटक इसकी बुकिंग सिख हेरिटेज भवन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय या कौटिल्य विहार काउंटर पर आकर ऑफलाइन माध्यम से भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8544418209 से भी बुकिंग की जा सकती है।

यह भी पढ़ें     -      ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, अड़ियल रवैये के बाद जय शाह ने ले लिया बड़ा फैसला...


Scan and join

darsh news whats app qr