पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब फॉरेंसिक की टीम ने अपना रिपोर्ट पुलिस को सौंप दिया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अब मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। फॉरेंसिक की टीम ने मामले की गहन जांच के बाद शनिवार को अपनी जांच रिपोर्ट अब पुलिस को सौंप दी है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिल जाने के बाद अब पुलिस और SIT की जांच में तेजी आ सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक की टीम ने छात्रा के अंडरगारमेंट्स में मेल स्पर्म की पुष्टि की है। SIT ने छात्रा के साथ सेक्सुअल हरासमेंट की भी पुष्टि की है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाने के बाद SIT की जिम्मेदारी बढ़ गई है और घटना के आरोपी को खोजना है। बता दें कि छात्रा छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सेक्सुअल हरासमेंट की पुष्टि हुई थी जिसके बाद पुलिस ने सेकंड ओपिनियन के लिए पटना एम्स से संपर्क किया है।
यह भी पढ़ें - पुलिस पर उठे सवाल तो जगी पटना पुलिस, NEET छात्रा मामले में SSP ने गठित की SIT, कहा...
बता दें कि बीते 5 जनवरी को छात्रा घर से लौटी थी और 6 जनवरी को उसने अन्य छात्राओं के साथ खाना खा कर अपने कमरे में चली गई और फिर बाहर नहीं आई। अन्य छात्राओं और हॉस्टल वार्डन को जब कुछ शंका हुई तो कमरे का दरवाजा तोड़कर बेहोशी की हालत में उसे निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 5 दिनों तक इलाज चला लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे लेकर फिर मेदांता अस्पताल गए जहां 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। 12 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद गांधी मैदान के समीप सड़क जाम कर हंगामा भी किया था। इस दौरान पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज भी किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी और अब FSL की टीम ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ हैवानियत की पुष्टि होने के बाद गृह मंत्री और डीजीपी ने मामले का संज्ञान लिया और आनन फानन में एक SIT गठित की। SIT का नेतृत्व पटना के आईजी जितेंद्र राणा कर रहे हैं। SIT गठित होने के बाद टीम लगातार मामले की छानबीन में जुटी हुई है। SIT की टीम ने छात्रा के परिजन, अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी समेत कई लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अब तक SIT या पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब उम्मीद है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।
यह भी पढ़ें - हॉस्टल में हुई लड़की की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सडक काम कर किया हंगामा...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट