पटना: राजधानी पटना में बीते दिनों दिनदहाड़े 20 लाख रूपये लूट मामले में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लाइनर की भूमिका निभा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुट गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने दो लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एएन पथ पर एक निजी कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर चार अपराधियों ने 20 लाख रूपये लूट लिए थे। मामले की जानकारी मिलते ही SIT गठित की गई और टीम ने छानबीन करते हुए बेगूसराय से एक आरोपी सैफ खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने 2 लाख 12 हजार रूपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घटना में लाइनर की भूमिका निभा रहा था।
यह भी पढ़ें - रामनवमी के अवसर पर पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था, DGP ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा 'किसी भी सूरत में...'
गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और यह बेगूसराय में जेल भी जा चुका है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उन लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर गिरोह का भी पता लगाया जा रहा है। सिटी एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई थी जबकि अब छानबीन के दौरान अन्य लोगों के नाम भी जोड़े जायेंगे तथा उन्हें गिरफ्तार भी किया जायेगा। बता दें कि बीते सोमवार को राजधानी पटना में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर 20 लाख रूपये लूट लिए थे जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी।
यह भी पढ़ें - मैं ज्योति संग नहीं रहना चाहता, तलाक मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे पवन सिंह लेकिन...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट