भोजपुर: भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और गायक पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला आरा कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में बुधवार को अहम सुनवाई हुई जिसमें पवन सिंह तो पहुंचे थे लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह नहीं पहुंची। कोर्ट ने बुधवार को दोनों पक्षों को सुलह की प्रक्रिया के लिए बुलाया था लेकिन सिर्फ पवन सिंह ही पहुंचे जबकि ज्योति सिंह नहीं पहुंची थी। पवन सिंह के वकील सुमन कुमार ने बताया कि कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम दोनों से बात करवाने की कोशिश की लेकिन ज्योति सिंह से संपर्क नहीं हो सका जिसकी वजह से सुलह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
यह भी पढ़ें - रामनवमी के अवसर पर पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था, DGP ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा 'किसी भी सूरत में...'
सुनवाई के दौरान कोर्ट में पवन सिंह वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार रहने की बात कहते हुए कहा कि वह अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते बल्कि उन्हें तलाक चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी तैयार हूँ ताकि आपसी सहमति से मामला सुलझाया जा सके। हालांकि कोर्ट से बाहर आने के बाद पवन सिंह मायूस दिखे जबकि इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। बता दें कि इससे पहले की सुनवाई में स्थिति उलट थी. तब ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन पवन सिंह मौजूद नहीं थे. उस दौरान ज्योति ने कोर्ट में सिर्फ इतना कहा था- मुझे न्याय चाहिए और यह कहते हुए वह भावुक होकर रो पड़ी थीं.
यह भी पढ़ें - 'साहब मैं मरा नहीं, जिंदा हूं...', अररिया में दर्जनों लोग लगा रहे कार्यालय का चक्कर लेकिन नहीं हो रही सुनवाई...




