darsh news

21 जून योग दिवस को लेकर झारखंड राज्य के सभी 27 सांगठनिक जिलों और 513 मंडलों में भाजपा द्वारा योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

21st June Yoga Day

प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के सभी 27 सांगठनिक जिलों एवम 513मंडलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवम योग दिवस कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक आरती कुजूर ने दी। 21जून को 10 वां योग दिवस कार्यक्रम सुबह 7बजे 540स्थानों पर मनाए जायेंगे।

 प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रॉक गार्डन स्थित कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चंदनक्यारी में,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह सरस्वती शिशु मंदिर में,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी और विधायक नवीन जायसवाल अरगोड़ा मैदान में,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश पटेल पार्क हरमू, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू एसएस हाई स्कूल ओरमांझी में, डॉ प्रदीप वर्मा टाटी सिलवे मैदान में,मनोज सिंह मेदनीनगर में शामिल होंगे।

 पार्टी के सभी सात मोर्चों के द्वारा अलग अलग जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Scan and join

darsh news whats app qr