मेष राशि

आज का दिन भाग्य को मजबूत करने वाला है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और परिवार में चल रहे मामलों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। हालांकि गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी बेहद जरूरी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग बादामी और भाग्यशाली अंक 9 है।


वृष राशि

आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में हल्की खटास आ सकती है, लेकिन धैर्य से सब ठीक हो जाएगा। व्यापार में कुछ चुनौतियां आएंगी, पर समाधान भी मिलेंगे। भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 3 है।


मिथुन राशि

आज उत्साह से भरा दिन रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग आसमानी और भाग्यशाली अंक 4 है।


कर्क राशि

आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। रिश्तों में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 2 है।


सिंह राशि

दिन खुशी और मेलजोल से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रह सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग सफेद और भाग्यशाली अंक 2 है।


कन्या राशि

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर का माहौल सुखद रहेगा। भाग्यशाली रंग पीला और भाग्यशाली अंक 5 है।


तुला राशि

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है और पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग केसरिया और भाग्यशाली अंक 4 है।


वृश्चिक राशि

सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना लाभदायक रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें। भाग्यशाली रंग गुलाबी और भाग्यशाली अंक 6 है।


धनु राशि

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लक्ष्य प्राप्ति के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश से बचें और विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य में थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 9 है।


मकर राशि

आज आत्मविश्वास और सफलता से भरा दिन रहेगा। नए संबंध बन सकते हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है। भाग्यशाली रंग हरा और भाग्यशाली अंक 5 है।


कुंभ राशि

अनुभवी लोगों की सलाह से समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी संभव है। भाग्यशाली रंग आसमानी और भाग्यशाली अंक 3 है।


मीन राशि

आज का दिन सुखद रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नई संभावनाएं बनेंगी। आलोचनाओं से बचते हुए अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग बादामी और भाग्यशाली अंक 1 है।