darsh news

51 करोड़ की CM योजना पर लगा ब्रेक! जमीन विवाद ने रोका 560 बेड छात्रावास का काम

51 crore CM scheme put on hold

सासाराम से एक  खबर सामने आई है। चेनारी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में बनने वाले 51 करोड़ से अधिक लागत के अल्पसंख्यक छात्रावास सह स्कूल के निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लग गई है। जमीन को लेकर हुए विवाद के कारण पिछले दो दिनों से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। यह 560 बेड वाला छात्रावास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है। इसकी घोषणा उन्होंने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान की थी। इस योजना का मकसद इलाके के अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा और रहने की सुविधा देना है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जता दी।

यह भी पढ़ें: एक अनार पांच बीमार! राज्यसभा की एक सीट किसकी होगी पर छिड़ी बहस, NDA के साथ ही RJD ने भी ठोका दावा...

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है, वह पास के एक हाई स्कूल की जमीन है। इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद के कारण निर्माण स्थल पर काम बंद है। सैकड़ों मजदूर खाली बैठे हैं और मशीनें भी बंद पड़ी हैं। इस परियोजना का निर्माण अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और भवन निर्माण विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। संवेदक का कहना है कि अगर विवाद जल्द नहीं सुलझा तो समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: CBI की पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे NEET छात्रा के मामा, निलंबित पुलिस अधिकारी से हुई पूछताछ, भाई...

स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर यह छात्रावास बन जाता है तो आसपास के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। फिलहाल सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि वह इस जमीन विवाद को कैसे सुलझाता है और काम कब दोबारा शुरू होता है।


Scan and join

darsh news whats app qr