darsh news

कटिहार में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

Horrific incident in Katihar

कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। यह घटना कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना चांदपुर गांव की है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय शरीफा खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और शरीफा खातून को सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कोचिंग की छत से गिर कर छात्रा की मौत मामले में क्राइम सीन किया गया रिक्रिएट, फॉरेंसिक की टीम ने गिराए...

मृतका के पति एहतेशाम हुसैन ने बताया कि वारदात के समय वे घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बरारी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़ा ट्रक बनाशक की वजह, तलाशी ली तो उड़ गए पुलिस के होश

घटना की जानकारी मिलने पर तौकीर आलम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों पर जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले में शिखर चौधरी ने बताया कि घटनास्थल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम द्वारा इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। जिले में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr