मुजफ्फरपुर: बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है बावजूद इसके अपराधियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। बीती रात अपराधियों ने पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर भरत गांव की है।

बताया जा रहा है कि मृतक किसान हरिकिशोर सिंह देर रात अपने गेहूं का दौनी करवा कर घर लौट रहे थे तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें परिजन और स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसान की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं परिजनों में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक किसान पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी थे। घटना के बाद पूर्व मंत्री ने दुख जाहिर करते हुए घटना में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें   -   सिवान में पुलिस ने दो अपराधियों को मारी गोली, कई लूटकांड में थी तलाश...

पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि हरिशंकर सिंह उनके परिवार के बेहद करीबी थे और हाल ही में गांव आए थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले भी उन पर फायरिंग की घटना हो चुकी थी, जिससे यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वहीं, डीएसपी पूर्वी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों ने किसान को दो गोलियां मारी थीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, जून 2025 में पीड़ित द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें    -  राजधानी पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हैवानियत, दोस्त ने ही होटल में ले जा कर...