पटना: राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में कोई कमी नहीं हो रही। हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन बावजूद इसके अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा। एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना में छात्रा ने अपने एक दोस्त पर ही शराब पिला कर बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
घटना के संबंध में पीड़िता ने शास्त्रीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने अपने एक दोस्त पर ही आरोप लगाया है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त ने धोखे से उसे शराब पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गई। करीब दो घंटे बाद होश आने के बाद उसने अपने आप को एक होटल में पाया जहां से निकल कर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें - ममता बनर्जी को टेंशन देगी ओवैसी की पार्टी AIMIM, हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ करेगी गठबंधन
मामले को लेकर सचिवालय डीएसपी 2 साकेत कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एक होटल में छात्रा के साथ यौन उत्पीडन की शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन के दौरान पता चला है कि छात्रा अपने एक दोस्त के साथ होटल पहुंची थी। इस दौरान उनके एक दो और दोस्त भी वहां आये और कुढ़ देर रुके थे। इसी दौरान इन लोगों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर छात्रा ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। फ़िलहाल पुलिस FSL की टीम की मदद से जांच करते हुए सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुट गई है कार्रवाई कर रही है। डीएसपी 2 साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - धनकुबेर निकले शिवहर के उप विकास आयुक्त, उपहार में भी ली लाखों की संपत्ति, पत्नी के नाम से...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट




