darsh news

कोर्ट में पेश होते ही बोले लल्लू मुखिया – “मुझे साजिश में फंसाया जा रहा है”, जानिए क्या है पूरा मामला

Lallu Mukhiya said as he appeared in court, I am being impli

बिहार के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से चर्चित प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को सोमवार को बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया। यह पेशी बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 से जुड़े मामले में हुई। प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच लल्लू मुखिया को कोर्ट में जज के सामने प्रस्तुत किया गया। पेशी के बाद जब मीडिया ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कोर्ट में हाजिर होना था, इसलिए वे आए हैं। वहीं, जेल में रहते हुए उनके ऊपर एक और नया केस दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने इसे साजिश बताया। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है और वे इस मामले में कहीं से भी दोषी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: कमबैक हो तो ईशान किशन जैसा! ईशान किशन ने पाक को धोया, एक पारी में बदल दी पूरी कहानी

बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में बाढ़ के बेढ़ना इलाके के पास एक हत्या की घटना हुई थी। इस मामले में लल्लू मुखिया को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई भी की गई थी। बाद में उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। तभी से वे भागलपुर जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंडारक में हुई अमृत हत्या कांड में भी लल्लू मुखिया को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया गया है। इस पर भी उन्होंने दो टूक कहा कि यह सब राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: चार्टर्ड विमान में IAS के घूमने का मुद्दा अब पहुंच गया जाति पर, अशोक चौधरी ने बताया सच साथ ही UGC को लेकर भी...

पेशी के दौरान जैसे ही लल्लू मुखिया कोर्ट परिसर पहुंचे, बड़ी संख्या में उनके समर्थक वहां जमा हो गए। समर्थकों की भीड़ ने नारेबाजी भी की और उनके पक्ष में आवाज उठाई। फिलहाल सभी मामलों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है और आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।


Scan and join

darsh news whats app qr