darsh news

कातिल बहू: ससुर करते थे पति की पहली पत्नी के बच्चे का फेवर तो बहू ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिल कर...

Murderous daughter-in-law: Father-in-law used to favor the c

पटना: राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में बीते 3 दिसम्बर को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था जिसमें अब पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने हत्या में शामिल मृतक की बहू उसकी बहन, बहनोई और बहू के भाई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि बीते 3 दिसम्बर को पुनपुन थाना क्षेत्र के तेतरी पुल के समीप रमेश महतो का एक शव बरामद हुआ था। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था की हत्यारों ने काफी बेरहमी से उनके सर पर भारी चीजों से हमला कर कुचल  दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और उसके आधार पर घटना की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की बहू रानी कुमारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें        -       राजधानी में अनियंत्रित कार का कहर, एक व्यक्ति की मौत दूसरा PMCH में गंभीर हालत में इलाजरत...

पुलिस पूछताछ में मृतक की आरोपी बहू ने बताया कि उसने अपनी बहन पूनम देवी, बहनोई गन्नू कुमार और भाई अरविन्द के साथ मिल कर साजिश रचा और हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति की दो शादी हुई थी जिसमें पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। बावजूद इसके ससुर पहली पत्नी के परिवारों को अधिक भाव देते थे और इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था और जमीन बंटवारे का भी विवाद था जिसके बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिल कर साजिश रची और अपनी बहन, बहनोई और भाई के साथ मिल कर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

घटनास्थल पर अरविन्द महतो और गन्नी कुमार गए थे जिन्होंने पहले उनकी गला दबा कर हत्या की और फिर ईंट से सर को कुछ दिया था। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि हत्या की घटना से चार पांच दिन पहले ही उन लोगों ने हत्या की साजिश रची और फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पूरा मामला पारिवारिक कलह और प्रॉपर्टी का विवाद था। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें        -       सम्राट की पुलिस पस्त- अपराधी मस्त, मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति की...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr