darsh news

NEET छात्रा दुष्कर्म केस: पटना एम्स में जांच शुरू, अधूरे दस्तावेज बने चुनौती

Neet student case

पटना: NEET छात्रा से जुड़े दुष्कर्म मामले की जांच को लेकर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने पटना एम्स में मेडिकल जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कुछ जरूरी दस्तावेज सौंपे हैं। ये दस्तावेज एम्स के फॉरेंसिक साइंस विभाग को दिए गए हैं, जहां अब इस मामले की विस्तृत मेडिकल समीक्षा की जा रही है।

फॉरेंसिक साइंस विभाग के अध्यक्ष (HOD) डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एम्स के निदेशक और अधीक्षक के निर्देश पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया गया है, जिसमें कुल पांच विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व स्वयं डॉ. विनय कुमार कर रहे हैं। टीम में फॉरेंसिक विभाग के दो डॉक्टरों के अलावा गायनाकोलॉजी, न्यूरोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग से एक-एक विशेषज्ञ को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: 209 का पहाड़… 15 ओवर में ढेर! रायपुर में सूर्यकुमार–ईशान का तूफान, न्यूजीलैंड चारों खाने चित

डॉ. विनय कुमार के अनुसार, यह टीम एक सप्ताह पहले ही गठित कर ली गई थी, लेकिन SIT द्वारा दिए गए दस्तावेज अभी पूरे नहीं हैं। इसी वजह से जांच प्रक्रिया में कुछ बाधाएं आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल जांच पूरी तरह समय और उपलब्ध रिकॉर्ड पर निर्भर करती है। अगर जरूरी दस्तावेज देर से मिलते हैं, तो उनकी समीक्षा में भी समय लगता है।

यह भी पढ़ें; आज का दिन बदलेगा आपकी किस्मत! जानिए कौन-सी राशि को मिलेगी बड़ी सफलता और किसे रहना होगा सतर्क…

डॉ. विनय ने कहा कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है, क्योंकि जब तक सभी दस्तावेजों की पूरी तरह जांच नहीं हो जाती, तब तक मेडिकल राय देना सही नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि SIT की ओर से दस्तावेज धीरे-धीरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी। जरूरत पड़ने पर टीम में और विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी पहलू की अनदेखी न हो।


Scan and join

darsh news whats app qr