मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता बढ़ेगी, जिससे आपसी विश्वास मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। मन में चल रहे विचारों को अमल में लाने का यह अनुकूल समय है। हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है और जल्दबाजी से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज भाग्यशाली अंक: 5
वृषभ राशि
आज कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य पूरा हो सकता है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक और आर्थिक मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कठिन कार्यों को भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से बातचीत में संयम रखना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन राशि
आज सहजता और समझदारी से काम लेने का दिन है। किसी कार्य को सरल तरीके से करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता का माहौल बनेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: सफेद भाग्यशाली अंक: 2
कर्क राशि
घर और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक व व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने से लाभ होगा। विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। पुराने मतभेदों को भूलकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा भाग्यशाली अंक: 5
सिंह राशि
आज व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। अचानक किसी से सहयोग या उपयोगी सलाह प्राप्त होगी। लापरवाही के कारण कार्यों में रुकावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग: नीला भाग्यशाली अंक: 4
कन्या राशि
राजनीति या प्रभावशाली क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। एकांत या धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: पीला भाग्यशाली अंक: 1
तुला राशि
आज दिनचर्या व्यवस्थित रखने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ाने से नई जानकारी और अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
भाग्यशाली रंग: बादामी भाग्यशाली अंक: 8
वृश्चिक राशि
फोन कॉल या किसी मित्र के माध्यम से लाभकारी सूचना मिल सकती है। आत्मविश्वास और सूझबूझ से आप विपरीत परिस्थितियों का समाधान निकाल लेंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहना आवश्यक है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल भाग्यशाली अंक: 9
धनु
बेहतरीन दिन रहेगा। प्रशंसा मिलने पर अपने अंदर अहम की भावना न आने दें। व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा तथा किसी सरकारी संस्था से भी लाभ मिलने की संभावना है। घर में मेहमानों का आगमन होगा तथा आपसी मेल-मिलाप सभी को खुशी देगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 8
मकर
आज अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी कार्य की प्लानिंग करें। इससे अधूरे पड़े कार्यों में सुधार आएगा। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में मेहनत अधिक रहेगी और लाभ की स्थिति कुछ धीमी रहेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 2
कुंभ
फाइनेंस से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी रखें। इस समय किसी भी तरह का निवेश न करें, क्योंकि धन फंस सकता है। वर्तमान समय में व्यवसाय को लेकर बेहतर उपलब्धियां मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तेदारों का आगमन होगा। हालांकि प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है, सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8
मीन
किसी अनुभवी या गुरु तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप अपने कार्यों में प्रगति करेंगे। स्वभाव में सहजता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं, इसलिए व्यर्थ मामलों से दूर रहें। व्यावसायिक कार्यों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। पेमेंट टुकड़ों में मिलने से आर्थिक दबाव रह सकता है। किसी समस्या को सुलझाने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7