darsh news

पटना छात्रसंघ चुनाव में NSUI का दबदबा कायम, छात्राओं ने भी कैंपस में गाड़े अपने झंडे

PUSU Election

पटना: शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव हुआ। दोपहर ढाई बजे तक चली वोटिंग के बाद देर रात तक मतगणना की गई जिसमें NSUI ने अपना दबदबा बनाते हुए अध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपना कब्ज़ा जमाया। इतना ही नहीं पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं ने भी जीत के झंडे गाड़े और अपनी भागीदारी पहले से भी अधिक मजबूत की। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पर NSUI के शांतनु शेखर और महसचिव पद पर ख़ुशी कुमारी ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद की रेस में दूसरे नंबर छात्र जदयू के प्रिंस कुमार रहे।

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने महत्वपूर्ण पदों पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर ने छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1496 वोटों से हराया। प्रिंस कुमार को मात्र 1400 वोट मिले जबकि शांतनु शेखर को 2896 वोट वहीं महासचिव पद पर NSUI की ख़ुशी कुमारी ने 553 वोटों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर टीम ओसामा से जुड़े शिफत फैज ने 1568 वोट पाते हुए जदयू के आयुष हर्ष को 71 वोटों से हर दिया। शिफत निर्दलीय ही मैदान में थे और उनकी जीत ने दलीय छात्र राजनीति की कहानी को दरकिनार कर दिया है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक कुमार ने 2173 वोट हासिल कर NSUI के मोनव्वर आजम को 392 वोटों से हर दिया वहीं कोषाध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन ने 1519 वोटों के साथ छात्र जदयू के उम्मीदवार को 90 वोट से हराया।

यह भी पढ़ें     -    अगर अब तक अपने नहीं किया फार्मर रजिस्ट्रेशन तो पढ़ें ये खबर, एक क्लिक में हो जायेगा काम...

छात्रसंघ चुनाव में इस बार बहुत कम वोटिंग हुई। 41 बूथों पर महज 37.84 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि महिला ट्रेनिंग कॉलेज में सबसे अधिक 59 प्रतिशत वोट पड़े। बीएन कॉलेज में सबसे कम 21.02 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान के दौरान हंगामा और हिंसक झड़प भी हुई। इस दौरान पटना साइंस कॉलेज में फायरिंग भी हुई जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात परिणाम घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय की राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई।

यह भी पढ़ें     -    राजधानी पटना में सुबह सुबह चली गोलियां, कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली..


Scan and join

darsh news whats app qr