Join Us On WhatsApp

अगर अब तक अपने नहीं किया फार्मर रजिस्ट्रेशन तो पढ़ें ये खबर, एक क्लिक में हो जायेगा काम...

बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन। खाद से लेकर फसल सलाह तक, बिहार कृषि ऐप पर सब कुछ एक क्लिक में। किसानों को ऐप पर खाद की उपलब्धता की मिलेगी ऑनलाइन जानकारी। नजदीकी खाद दुकानों की जानकारी और सीधे कॉल की सुविधा मिलेगी इस पर। एआई की...

farmer registration
अगर अब तक अपने नहीं किया फार्मर रजिस्ट्रेशन तो पढ़ें ये खबर, एक क्लिक में हो जायेगा काम...- फोटो : Darsh NEWS

नजदीकी खाद दुकानों की जानकारी और सीधे कॉल की सुविधा मिलेगी इस पर। एआई की मदद से फसल में होने वाले रोगों की पहचान, सही निदान एवं उपयोगी कृषि सलाह पाएं

पटना: बिहार सरकार का कृषि विभाग किसानों को सुगम सुविधाएं देने के लिए डिजिटल खेती की ओर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने बिहार कृषि ऐप के जरिए किसानों के लिए डिजिटल सुविधाएं बढ़ा दी हैं। अब किसान घर बैठे इस ऐप के जरिए डिजिटल किसान पहचान पत्र के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह ऐप किसानों का अहम साथी बनता जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन से सलाह तक सुविधा

बिहार कृषि ऐप का नया संस्करण v.1.10.2 जारी किया गया है। अब फार्मर रजिस्ट्री लिंक कैरोसेल कार्ड में उपलब्ध है, जिससे पंजीकरण आसान होगा। डीबीटी उपयोगकर्ताओं के लिए "क्या आप जीविका सदस्य हैं?" नाम से नया फील्ड जोड़ा गया है। साथ ही, भारत विस्तार चैटबॉट को उन्नत किया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर और सुगम अनुभव प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें     -     ग्रामीण सड़क निर्माण में हुई देरी तो..., सचिव ने समीक्षा के दौरान कहा 'तय होंगे डेडलाइन...'

इस ऐप से जानें खाद की उपलब्धता

ऐप के जरिए किसान खाद की उपलब्धता (लाइव स्टेटस) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, एआई चैटबॉट (प्रश्न पूछें) के माध्यम से खेती से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से घर बैठे ही सटीक मौसम पूर्वानुमान, सरकार की योजनाओं, आधुनिक खेती के तरीके आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे खेती के बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

खेती हुई और भी स्मार्ट

इस ऐप पर किसानों को फसल प्रबंधन, बाजार मूल्य और तकनीकी सलाह जैसी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसान इस ऐप के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं और उनकी स्थिति, अनुदान विवरण तथा स्वीकृति की वास्तविक समय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान कॉल सेंटर बनाया गया है। इसके माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

किसानों को डिजिटल दुनिया से जोड़ रही सरकार

कृषि को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए कृषि रेडियो, बिहार कृषि ऐप, किसान कॉल सेंटर आदि की स्थापना की गई है। कृषि रेडियो के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि विभाग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि बिहार कृषि ऐप में किसानों के पंजीकरण के लिए डीबीटी एवं नन-डीबीटी दोनों श्रेणियां मान्य होंगी।

यह भी पढ़ें     -     होली के अवसर पर किसी तरह की गड़बड़ी तो फिर..., बिहार पुलिस ने कर ली है पूरी तैयारी...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp