darsh news

PUSU चुनाव 2026: 41 उम्मीदवार मैदान में, सुबह वोटिंग, शाम काउंटिंग… PUSU रिजल्ट पर टिकी सबकी नजर

PUSU Elections 2026

Patna University में आज छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 2:30 बजे तक छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। शाम 4:10 बजे से Patna Arts College में मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इस बार सेंट्रल पैनल के 5 पदों के लिए 41 उम्मीदवार और काउंसलर के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर 11, महासचिव पर 9, उपाध्यक्ष पर 8, संयुक्त सचिव पर 6 और कोषाध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। काउंसलर पद पर पांच उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिनकी औपचारिक घोषणा आज की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार के अनुसार, मतदाता उम्मीदवार के क्रम संख्या के आगे बॉल पेन से क्रॉस का निशान लगाएंगे। प्लस या अन्य चिह्न लगाने पर मतपत्र अमान्य माना जाएगा। 14 निर्वाचन इकाइयों के लिए कुल 41 बूथ बनाए गए हैं। हर मतदाता को छह अलग-अलग बैलेट बॉक्स में वोट डालना होगा, जिनके रंग सेंट्रल पैनल के अनुसार अलग होंगे।

यह भी पढ़ें: जमीन के लिए मासूम का कत्ल… दो लाख की सुपारी का सनसनीखेज खुलासा!

इस चुनाव में कुल 19,973 मतदाता हैं, जिनमें 7,963 छात्राएं शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 373 की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक 4,657 मतदाता Patna Women's College में हैं, जबकि मगध महिला कॉलेज में 3,110 छात्राएं पंजीकृत हैं। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने मतदान करने वाले छात्रों को 4–5 दिन अतिरिक्त उपस्थिति का लाभ देने का निर्णय लिया है। सभी छात्रों को वोट देने के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है; पहचान पत्र न होने पर कॉलेज द्वारा जारी प्रमाणित फॉर्म मान्य होगा।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: किसे मिलेगी बड़ी सफलता और किसके सामने आएगी चुनौती?

पिछले वर्ष 45.25% मतदान दर्ज किया गया था। इस बार सभी की नजर इस बात पर है कि क्या मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी और छात्र राजनीति में कौन सा संगठन बाजी मारेगा।


Scan and join

darsh news whats app qr