Join Us On WhatsApp

जमीन के लिए मासूम का कत्ल… दो लाख की सुपारी का सनसनीखेज खुलासा!

जमीन विवाद में मासूम छात्र आयुष की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और शूटरों को गिरफ्तार किया है।

Innocent murdered for land
जमीन के लिए मासूम का कत्ल… दो लाख की सुपारी का सनसनीखेज खुलासा!- फोटो : Darsh NEWS

सहरसा में जमीन विवाद से जुड़े चर्चित छात्र आयुष हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पकड़े गए दोनों शूटर घटना के बाद से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोचा।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: किसे मिलेगी बड़ी सफलता और किसके सामने आएगी चुनौती?

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सुगमा पुल के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया संभावित देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि इसी हथियार से गोली चलाई गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बदले पहले से गिरफ्तार पवन कुमार से दो लाख रुपये की मांग की गई थी। पूरी रकम नहीं देने की स्थिति में एक लाख रुपये नकद और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल देने पर सौदा तय हुआ था।

यह भी पढ़ें: राजा बलि का किला होगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल, बिहार में इस स्थान पर खुदाई को मिली मंजूरी...

पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद ही इस हत्या की मुख्य वजह थी। मामले के सफल खुलासे पर पुलिस अधीक्षक सहित पूरी टीम को बधाई दी गई है। पुलिस आगे भी मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि किसी भी आरोपी को बख्शा न जाए।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp