पटना: मंगलवार को बिहार की राजनीति के लिए बड़ा दिन रहा। एक तरफ जहां बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया तो दूसरी तरफ लंबे समय से चाचा - भतीजे के बीच अब दरार भरता हुआ दिखाई दे रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अस्पताल में भर्ती अपने चाचा पशुपति पारस को देखने पहुंचे। वहां उन्होंने उसे मुलाकात कर तबियत की जानकारी ली जबकि डॉक्टरों से मिल कर भी जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह से साँस लेने में तकलीफ की शिकायत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाचा के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही चिराग पासवान अस्पताल पहुंचे और उनसे हालचाल जाना। इस दौरान चिराग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने हमेशा ही उन्हें अपना पिता माना है। मतभेद हो या कुछ भी हो, खून के रिश्ते कभी खत्म नहीं होता।
यह भी पढ़ें - आखिर 9 वर्षों में ही सम्राट कैसे बने शीर्ष नेतृत्व की पहली पसंद? कभी नीतीश के भी थे कट्टर विरोधी
चिराग ने कहा कि आपलोग जब भी सवाल करते थे तो वे कहते थे कि मतभेद है, मनभेद है, दिल टूट जाता है लेकिन मैं कभी इन बातों को नहीं मानता था। वह हमेशा नेवर नेवर नेवर कहते थे लेकिन मैं नहीं मानता था। मैं उनका खून हूं, और वह मेरे पिता हैं। आज जब वह इस हालत में हैं तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा कि मैं आ कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल नहीं जानूं। मेरी मां ने भी उनके लिए अपना आशीर्वाद भेजा है और कहा है कि उन्हें कुछ नहीं होगा, वह बहुत जल्दी ही ठीक हो कर घर आयेंगे।
यह भी पढ़ें - सम्राट ने 56 वर्षों बाद तोडा यह रिकॉर्ड, कर्पूरी ठाकुर के बाद पहली बार किया ऐसा





