darsh news

पुलिस ने करायी मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी, सात साल का प्यार हुआ मुकम्मल

Police arranged marriage of lovers in temple in BIHTA

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक लंबा चला प्रेम संबंध आपसी सहमति और परिवारों की मौजूदगी में शादी में बदल गया। यह मामला न सिर्फ प्रेमी जोड़े के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश देता है।

पालीगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की रहने वाली ममता कुमारी ने बुधवार को बिहटा थाना पहुंचकर अपने प्रेमी रवि रंजन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ममता का कहना था कि रवि ने शादी का वादा कर पिछले सात वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध रखा, लेकिन अब वह शादी से पीछे हट रहा है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवक को थाने बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी।

यह भी पढ़ें: अब नहीं चलेगी सड़को पर मनमानी! मोतिहारी में DIG–SP ने संभाली कमान, करेगी सीधा एक्शन

पुलिस की समझाइश और पहल के बाद गुरुवार को बिहटा थाना क्षेत्र के गुलटेरा बाजार स्थित बाबा ब्रिटेश्वर नाथ मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर में वरमाला और वैवाहिक रस्में सादगी के साथ संपन्न हुईं। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यह शादी दोनों की आपसी सहमति से कराई गई है। किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना और दोनों पक्षों को न्याय दिलाना था।

यह भी पढ़ें: नवादा में बंद कमरे का काला सच! सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार

रवि रंजन कुमार प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि ममता कुमारी अभी पढ़ाई कर रही हैं। दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले मेला घूमने के दौरान हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। समय के साथ शादी को लेकर मतभेद सामने आए और मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस घटना ने यह दिखाया कि यदि बातचीत और समझदारी से काम लिया जाए, तो कई विवादों का हल बिना टकराव के निकाला जा सकता है। पुलिस की संवेदनशील भूमिका ने एक टूटते रिश्ते को नई शुरुआत दी और एक प्रेम कहानी को सम्मानजनक अंजाम तक पहुंचाया।



Scan and join

darsh news whats app qr