Join Us On WhatsApp

नवादा में बंद कमरे का काला सच! सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार

नवादा के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

sex racket busted
नवादा में बंद कमरे का काला सच! सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार- फोटो : Darsh NEWS

नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में पुलिस ने एक अवैध सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो युवतियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नवीन नगर मोहल्ले में स्थित एक मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और कुछ संदिग्ध दवाएं बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें:NEET छात्रा की मौत मामले में गृह मंत्री ने DGP को किया तलब, IG-SSP समेत SIT चीफ भी पहुंचे...

पुलिस के अनुसार, यह अवैध गतिविधि सरवन यादव नामक व्यक्ति के मकान में चल रही थी। बताया गया है कि मकान मालिक खुद वहां नहीं रहते थे और उन्होंने मकान किराए पर दे रखा था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि मकान मालिक को इस पूरे रैकेट की जानकारी थी या नहीं और उनकी भूमिका कितनी संदिग्ध रही है। छापेमारी के दौरान मकान के पास कचरे के ढेर से कई ब्रांड की शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम भी बरामद किए गए हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। खास बात यह है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद शराब की बोतलों का मिलना चिंता का विषय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खेती जाएगी तो ज़िंदगी जाएगी! भागलपुर में हवाई अड्डा निर्माण पर किसानों का विरोध

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp