darsh news

मोतिहारी में होटल पर अचानक छापा… अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

Surprise raid on hotel in Motihari

मोतिहारी में होली से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के सिमरन होटल में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में होटल परिसर में शराब पार्टी चलने का खुलासा हुआ। मौके से होटल मालिक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की टीम जब होटल पहुंची तो वहां कुछ लोग बंद कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे। तलाशी के दौरान करीब 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। जांच के दौरान तीन लोगों के शराब पीने की पुष्टि मेडिकल जांच में हुई है।

यह भी पढ़ें: आलोचनाओं का जवाब बल्ले से… संजू सैमसन की तूफानी पारी ने बदली तस्वीर, मैच के बाद हो हुए Emotional

बताया जा रहा है कि होली को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार, एएसपी हेमंत सिंह और सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर थाना और छतौनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: होली पर DJ बजाने वालों के लिए चेतावनी! गया में 172 डीजे पर चला पुलिस का डंडा

होली से पहले हुई इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल और लॉज संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Scan and join

darsh news whats app qr