darsh news

मुखिया के ही बंद घर में चोरों ने उड़ा दिए 3 किलो सोना और 8 किलो चांदी!

Thieves stole 3 kg gold and 8 kg silver from the chief's loc

नालंदा जिले के आस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लगभग तीन करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घर महमदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अनिल कुमार का बताया जा रहा है। वर्तमान में उनके परिवार के सदस्य बिहारशरीफ के एतवारी बाजार इलाके में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को पूर्व मुखिया की पुण्यतिथि पर परिवार के लोग शेरपुर स्थित पैतृक घर पहुंचे थे और पूजा-पाठ के बाद वापस लौट गए। इसके बाद से घर बंद था।

यह भी पढ़ें: ससुराल में खुला मौत का राज! 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हत्या, पति-सास हिरासत में

इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने गोदरेज अलमारी से करीब 3 किलो सोना, 8 किलो चांदी, महंगे चांदी के बर्तन और लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी को छिपाने के लिए बदमाशों ने पुराने ताले की जगह नया ताला लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने घर का एक दरवाजा खुला देखा और इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें: बिहार में STF की बड़ी कार्रवाई, अलग अलग जगहों से कई बदमाशों के साथ भारी मात्रा में हथियार और मादक पदार्थ किया जब्त...

सूचना मिलते ही आस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है। इस बड़ी चोरी से गांव के लोग दहशत में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr