darsh news

सड़क किनारे खड़ा ट्रक बनाशक की वजह, तलाशी ली तो उड़ गए पुलिस के होश

Truck parked on the roadside is the cause of destruction

होली के त्योहार के करीब आते ही एक बार फिर अवैध शराब तस्करों की गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। इसी बीच बाढ़ अनुमंडल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी मोड़ पर वाहन जांच के दौरान की गई, जहां एक ट्रक से 40 कार्टन टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक शहर के अलग-अलग इलाकों में सामान उतारने के बहाने शराब की खेप पहुंचा रहा है। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने तुरंत वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पुलिस टीम पर बरसाई गोलियां, एक ASI को लगी फिर...

मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि त्योहारों के समय शराब तस्कर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी से दहशत का माहौल, पुलिस ने किया इलाका सील...

पुलिस ने साफ कहा है कि होली और अन्य त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।


Scan and join

darsh news whats app qr