darsh news

मुज़फ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत का खौफनाक प्रयास, वजह जान रह जायेंगे हक्के बक्के

A horrific attempt was made to kill a young man on the railw

मुज़फ्फरपुर जिले से एक घटना सामने आई है। घरेलू तनाव और बेरोज़गारी से परेशान एक युवक अपनी जान लेने रेलवे ट्रैक तक जा पहुंचा। घटना से पहले युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और कांपती आवाज़ में कहा, “तुम्हें हमारी चिंता नहीं है… हम जा रहे हैं… ट्रेन आ रही है…”। लेकिन किस्मत ने उसे एक और मौका दिया। ट्रेन आने से पहले ही वहां मौजूद लोगों की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत दौड़कर उसे ट्रैक से उठाया और उसकी जान बचाई।

वायरल वीडियो में युवक पटरी पर लेटा दिखाई देता है। उसकी आंखों में दर्द और आवाज़ में बेबसी साफ झलक रही थी। उसने बताया कि पत्नी के लगातार तानों, शिकायतों और बेरोज़गारी के बोझ ने उसकी जिंदगी को अंधेरे में धकेल दिया। उसने अंतिम समय में कहा, “जा प्रेमी संग खुशियां मना… हम जा रहे हैं…”। ये शब्द केवल उसकी हार नहीं बल्कि रिश्तों की टूटन और समाजिक दबाव की कहानी भी बयां कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल: नौकरी, बिज़नेस और रिश्तों में आज के अवसर और चुनौतियां

स्थानीय लोगों ने युवक को समझाया कि जीवन अनमोल है और परेशानियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, उनका हल जरूर निकलता है। काफी देर तक बातचीत के बाद युवक शांत हुआ और घर लौट गया। जानकारी के अनुसार युवक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है।

यह भी पढ़ें: CO-RO का हड़ताल समाप्त, डिप्टी CM के आश्वासन के बाद संघ ने की घोषणा...

जीवन की परेशानियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, उनसे लड़ने का रास्ता हमेशा मौजूद होता है। कभी-कभी एक छोटी सी मदद, एक संवेदनशील शब्द या साथ देना किसी की जिंदगी बचा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करना खतरनाक है। इसलिए अपने और दूसरों की भावनाओं को समझें और किसी को अकेला न छोड़ें। जीवन अनमोल है—इसे संजीदगी से जियें और दूसरों को भी जीने का अवसर दें।



Scan and join

darsh news whats app qr