Join Us On WhatsApp

CO-RO का हड़ताल समाप्त, डिप्टी CM के आश्वासन के बाद संघ ने की घोषणा...

CO-RO का हड़ताल समाप्त, डिप्टी CM के आश्वासन के बाद संघ ने की घोषणा...

CO RO strike khatm
CO-RO का हड़ताल समाप्त, डिप्टी CM के आश्वासन के बाद संघ ने की घोषणा...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विरुद्ध आक्रोशित बिहार के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मियों का हड़ताल समाप्त हो गया है। बिहार राजस्व सेवा संघ (BIRSA) ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है। राजस्व कर्मियों का हड़ताल समाप्त होने के बाद अब बिहार में राजस्व से जुड़े काम में आसानी होगी। इस मामले में संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से हड़ताल के पहले दिन ही मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें     -    ...तो रद्द हो जायेगा विधानसभा चुनाव? कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई...

BIRSA के अधिकारियों ने बताया था कि कैबिनेट की बैठक में राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को बिहार राजस्व द्वितीय प्रोन्नति के पद भूमि सुधर उप समाहर्ता में समायोजित कर दिया गया था जिसकी वजह से उनकी प्रोन्नति पर असर पड़ सकता था। भूमि सुधर उप समाहर्ता का पद सामान्य प्रशासन विभाग को आवंटित कर दिया गया था। भूमि सुधर उप समाहर्ता का पद बिहार राजस्व सेवा अधिकारी को आवंटन करने के डिप्टी सीएम के आश्वासन पर अब हड़ताल समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें     -    CM नीतीश के काफिले में जल्द ही शामिल होगी ये लग्जरी कार, खरीद प्रक्रिया हो गई है शुरू...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp