पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां खाना बनाने के दौरान आग लगने से दो बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने काबू करने की कोशिश की वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना गुरुवार सुबह की है जब राजधानी पटना के खासमहल पानी टंकी रोड नंबर 2 के समीप गैस सिलिंडर में आग लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि अगलगी में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया वहीं तीनों जख्मी की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें   -    पड़ोसी देश के इस नियम से सीमावर्ती इलाकों के लोगों में हड़कंप, 100 रूपये से अधिक की खरीददारी पर देना होगा कस्टम ड्यूटी

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे जबकि उसकी मां खाना बना रही थी। इस दौरान गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से राजेश कुमार की पत्नी पूनम देवी, 14 वर्ष का बेटा सन्नी कुमार और 12 वर्ष की बेटी अंजनी कुमारी जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। लोगों ने बताया कि पीड़ित राजेश कुमार टेंपो चला कर परिवार का भरन पोषण करता है और वह सुबह में ही अपने काम पर चला गया था इधर घर में गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से आग लग गई।

घटना की जानकारी लोगों ने दमकल विभाग को दी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच कर आनन फानन में आग पर काबू पाया लेकिन तब तक देर हो चुकी है। अगलगी में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।

यह भी पढ़ें   -    तेज प्रताप के जन्मदिन पर पहुंचे लालू यादव, बड़े बेटे को दिया आशीर्वाद

 

YouTube Video