darsh news

बिहार के लिए बजट में छुपा है बड़ा सरप्राइज! संजय टाइगर बोले – 2026-27 से खुलेगा रोजगार और विकास का नया दरवाजा

A new door to employment and development will open from 2026

आरा: भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला इकाई द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार के बजट 2026-27 को लेकर आरा परिसदन सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने की। प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता बिहार सरकार के श्रम संसाधन, युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री संजय टाइगर रहे। मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट 2026-27 बिहार के लिए नए रोजगार अवसर लेकर आया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि बिहार को पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम की सौगात मिली है, जिससे नई इंडस्ट्री विकसित होंगी और तकनीकी व गैर-तकनीकी दोनों तरह के रोजगार बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी की डांसर से मारपीट और दुष्कर्म, तीन आरोपी पकड़े गए

उन्होंने कहा कि बजट में बिहार की नदियों के किनारे जलमार्ग विकास पर जोर दिया गया है। इससे व्यापार, परिवहन और पर्यटन को गति मिलेगी। वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार सहित पूर्वी भारत के विकास को नई दिशा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के माध्यम से ग्रामीण कुटीर उद्योगों को नया बाजार मिलेगा और पारंपरिक हुनर को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही दो और तीन टियर शहरों के विकास की योजना से बिहार के कई शहरों को फायदा होगा। हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा भी की गई है।

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने फुल्ट्रिक मास्टरस्ट्रोक से किया PAK का ट्रंप कार्ड फेल !

उन्होंने जानकारी दी कि केन्द्र सरकार के बजट में बिहार को कुल 1,62,142 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3,47,589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले वर्ष से करीब 10 प्रतिशत अधिक है। मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे युवाओं को रोजगार, किसानों को बेहतर आमदनी और गरीबों को नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Scan and join

darsh news whats app qr