भोजपुर: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप की है जहां अपराधियों ने अगिआंव की पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के पुत्र रितेश सिंह उर्फ़ भूअर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक दिव्यांग था।
घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में ही उनकी हत्या की गई है। इससे पहले 2022 में भी अपराधियों ने मृतक के भाई बबलू सिंह को गोली मार दी थी। फ़िलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है वहीं पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के दावा किया है।
यह भी पढ़ें - तेजस्वी ने NDA से पूछा क्यों फिसड्डी है बिहार, 31 पॉइंट पर सार्वजनिक बहस की दी चुनौती...





