बिहार की राजनीति में आज मंगलवार का दिन बेहद अहम् मना जा रहा है। करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री पद सँभालने के बाद नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उनके istife के साथ ही राज्य में नयी सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और शाम तक नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने जकी पूरी सम्भावना है। मंगलवार सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जैसे बड़े नेता लगातार नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों को सत्ता परिवर्तन की अंतिम तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसे मौजूदा सरकार के कार्यकाल की अंतिम औपचारिक बैठक माना जा रहा है। इसके बाद सभी दल अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे। जदयू, भाजपा, हम, आरएलजेपी और आरएलएम अपने विधायक दल की अलग-अलग बैठक कर नेता का चयन करेंगे।
यह भी पढ़ें : वर्दी के पीछे ‘काला सच’? नगर थानाध्यक्ष के 5 ठिकानों पर रेड
दोपहर करीब 2 बजे जदयू विधायक दल की बैठक एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें सभी विधायकों की मौजूदगी में नेता चुना जाएगा। वहीं भाजपा भी अपने विधायक दल की बैठक कर रणनीति तय करेगी। इन बैठकों के बाद दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे, जिससे वर्तमान सरकार का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है। उनकी मौजूदगी में ही मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम नाम पर सहमति बनेगी और आधिकारिक घोषणा की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है, जहां सत्ता का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।